अमृत भारत योजना के तहत लगा लिफ्ट बना शोपीस
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 03 Jun 2026 5:18 PM
विज्ञापन
यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं
विज्ञापन
– महीनों से बंद पड़ी सुविधा, बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों को हो रही परेशानी
मुंगेर.
मुंगेर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया लिफ्ट बंद पड़ा है. इससे बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान लगाया गया लिफ्ट लंबे समय से संचालित नहीं हो रहा है. नतीजतन यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
यात्रियों ने बताया कि लिफ्ट चालू रहने से बड़ी राहत मिलती. उनका कहना है कि स्टेशन पर उपलब्ध करायी गयी आधुनिक सुविधाओं के संचालन और रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है. प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर लिफ्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का बंद रहना रेलवे प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है. यात्रियों ने मालदा रेल मंडल के अधिकारियों से लिफ्ट की शीघ्र मरम्मत कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.यात्रियों को हो रही परेशानी
लिफ्ट बंद रहने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में कठिनाई हो रही है. कई यात्रियों ने बताया कि भारी सामान के साथ प्लेटफॉर्म तक पहुंचना चुनौती बन गया है. यात्रियों का कहना है कि सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










