महाकाली व्यायामशाला की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, मोहल्लेवालों में आक्रोश

Updated at : 01 Mar 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
महाकाली व्यायामशाला की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, मोहल्लेवालों में आक्रोश

आक्रोशित मोहल्लेवालों ने कासिम बाजार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

आक्रोशित मोहल्लेवालों ने कासिम बाजार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग मां काली मंदिर पुरानगंज के पास महाकाली व्यायामशाला की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है. जो उस संस्था वाली जमीन को तहस-नहस कर परिवर्तित कर उसे बेचने की तैयारी कर रहा है. जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. मुहल्ले वालों ने कासिम बाजार थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. व्यायामशाला अखाड़ा समिति के मंत्री प्रेम शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों मुहल्ले वालों का हस्ताक्षरित एक आवेदन कासिम बाजार थानाध्यक्ष को दिया है. जिसमें कहा गया है कि संस्था वाली जमीन को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से जमीन को बिक्री करने एवं तहस-नहस कर परिवर्तित कर निस्तोनाबूत करने के फिराक में है. इसलिए संस्था वाली जमीन को अवैध रूप से बिक्री करने एवं जमीन में परिवर्तन किये जाने से रोकने को लेकर उचित कार्रवाई की जाय. थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि दोनों पक्षों में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया था. दोनों पक्षों की बात सुनी गयी. दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया है कि जब तक मामला का निष्पादन नहीं होता है तब तक दोनों पक्ष वहां पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन