वृषभ राशिफल 15 जनवरी 2026: आज लव लाइफ में अचानक बदलाव होगा, करियर में नया मोड़ और धन को लेकर चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 15 जनवरी 2026: आज लव लाइफ में अचानक बदलाव होगा, करियर में नया मोड़ और धन को लेकर चेतावनी

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? पढ़ें आज का वृषभ राशिफल.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: आज 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज है माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य आज मकर राशि मे विराजमान है. मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि मे शाम 6 बजे तक विराजमान हैं उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं . राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

आज का दिन आपको शांत लेकिन बेहद मज़बूत बनाएगा. आप बिना शोर किए बड़ा असर छोड़ेंगे. जो चीजें धीरे चल रही थीं, उनमें अब ठहराव के साथ स्पष्टता आएगी. आज आप कम रिस्क लेकर भी सही दिशा पकड़ सकते हैं. शाम तक मन में संतोष और भरोसा बढ़ेगा.

करियर / बिज़नेस: आज आपकी विश्वसनीयता ही पहचान बनेगी. ऑफिस में कोई जिम्मेदारी आपको सौंपना आसान समझा जाएगा. काम की क्वालिटी सराही जाएगी. बिज़नेस में धीमी पर सुरक्षित ग्रोथ रहेगी, पुरानी डील या निवेश फायदा दे सकता है.

रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर में संतुलन और समझदारी दिखेगी. आपकी सलाह पर परिवार भरोसा करेगा. किसी भविष्य की योजना पर बात आगे बढ़ सकती हैं.

लव लाइफ: आज दिखावे से दूर, सच्ची केयर नजर आएगी. पार्टनर आपकी स्थिर भावनाओं से जुड़ाव महसूस करेगा. सिंगल लोगों के लिए आज भरोसे वाली बातचीत दिल के करीब ला सकती है.

स्वास्थ्य: शरीर सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. थोड़ी धूप और हल्की वॉक फ़ायदेमंद रहेगी.

आज की सावधानी: जिद में कोई फैसला न लें. पैसों को लेकर जल्दबाज़ी न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

भगवान विष्णु की पूजा करें. तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें.
मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” — 11 या 21 बार.
नोट: आज सूर्य और विष्णु—दोनों की उपासना वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति, आर्थिक संतुलन और भाग्य का सहयोग दिलाती है.

शुभ रंग: हरा, क्रीम

शुभ अंक: 6, 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 15 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read: Pradosh Vrat 2026: माघ मास का पहला प्रदोष व्रत कब है? ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola