भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल मुंगेर, बढ़ने लगे बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीज

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

तेज धूप में सड़क से गुजरती युवती.

Heat Wave Alert: मुंगेर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेज धूप का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

विज्ञापन

मुख्य बातें

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Heat Wave Alert: मुंगेर में पिछले तीन दिनों से जारी भीषण गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया.

सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर दिखा सन्नाटा

तेज गर्मी और झुलसा देने वाली धूप के कारण सुबह 10 बजे के बाद शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई. जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ लेकर बाहर निकलते नजर आए. दोपहर के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी गई.

Heat Wave Alert: अस्पतालों में बढ़ने लगे मौसमी बीमारियों के मरीज

बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है. सदर अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण इस तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं.

ये भी पढ़े : सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर न पहुंचें, BPSC ऑडिटर PT परीक्षा से पहले आयोग ने जारी किया नया निर्देश

चिकित्सकों ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का और स्वच्छ भोजन करने तथा धूप में निकलने पर सिर को ढंककर रखने की सलाह दी गई है.

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

भीषण गर्मी के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सक लगातार लोगों से सतर्क रहने और मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले जरूर देखें, आज किस विभाग में कौन डॉक्टर करेंगे इलाज

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन