तारापुर के कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच, दिए गए सख्त निर्देश

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में जांच करते अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य.

Fire Safety Check: छात्रों की सुरक्षा को लेकर तारापुर में अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण अभियान चलाया. जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति का जायजा लिया गया.

विज्ञापन

तारापुर, मुंगेर से रिपोर्ट

Fire Safety Check: तारापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई. सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों और आपातकालीन तैयारियों का निरीक्षण किया गया.

अग्निशमन उपकरणों और निकास व्यवस्था की हुई जांच

जांच टीम ने कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति की जांच की. इसके साथ ही भवन में प्रवेश और निकास की व्यवस्था तथा आपातकालीन रास्तों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया.

संचालकों को दिए गए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान कोचिंग संचालकों को पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखने और समय-समय पर उनकी जांच कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही कर्मचारियों और संबंधित कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण देने की सलाह भी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

Fire Safety Check: निकास मार्ग को बाधारहित रखने पर जोर

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोचिंग सेंटरों में आपातकालीन निकास के सभी रास्ते पूरी तरह बाधारहित रखे जाएं. सीढ़ियों, गलियारों और निकास द्वारों पर किसी भी प्रकार का सामान, फर्नीचर या अन्य अवरोध नहीं रखा जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चला अभियान

अग्निशमन विभाग का यह अभियान कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया.

जांच अभियान में सब ऑफिसर दिनेश कुमार, अग्निक विकास कुमार सिंह, धीरज कुमार, आर्यन सिंह तथा अक्की सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़े : मुंगेर में चार माह से बेटे की तलाश में भटक रही मां, पोस्टर लेकर गांव-गांव पहुंच रही मनीषा देवी, एसपी से लगायी गुहार

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन