या अली और या हुसैन के नारों से गूंजा हवेली खड़गपुर, नवमी का जुलूस बना आकर्षण का केंद्र

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल लोग.

Muharram Procession: मुहर्रम की नवमी पर हवेली खड़गपुर में विभिन्न अखाड़ों ने मातमी जुलूस निकाला. या अली और या हुसैन के नारों के बीच युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट

Muharram Procession: मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को हवेली खड़गपुर में मुस्लिम समुदाय द्वारा नवमी का मातमी जुलूस निकाला गया. ढोल, नगाड़े और ताशे की धुन पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस में शामिल लोग “याअली” और “याहुसैन” के नारे लगा रहे थे, जिससे शहर का कोना-कोना गूंज उठा.

अखाड़ों के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ कई आकर्षक और हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया. तलवार, लाठी और अन्य पारंपरिक अस्त्रों के साथ किए गए करतबों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों से खूब वाहवाही बटोरी.

विभिन्न मोहल्लों से निकलकर इमामबाड़ा पहुंचा जुलूस

जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम कमेटियों के खलीफाओं द्वारा किया जा रहा था. रौशन नगर, शेख टोला, मोमिन टोला, हयात नगर, मंसूर नगर, छोटी मस्जिद विषहरी स्थान, खाजेचक, बोखरा, तिलवरिया और दरियापुर सहित विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस शहर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए हाट स्थित इमामबाड़ा पहुंचे.

Muharram Procession: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

मुहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस और सतर्क नजर आया. विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

बिजली कटौती से लोगों को हुई परेशानी

जुलूस को लेकर गुरुवार की सुबह लगभग चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में केबल वायर बिछाए जाने के बावजूद त्योहार और जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़े : ‘हमें बचा लीजिए साहब!’ हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल प्रशासन से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन