खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 पर स्कूली बस और ऑटो में भीषण टक्कर, आधा दर्जन घायल, तीन को मुंगेर रेफर

Updated:
विज्ञापन

घ्रटनास्थल पर स्थानीय लोगों की लगी भीड़. | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर के चांदबली स्थान के पास NH-333 पर स्कूली बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर में खड़गपुर-बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-333 पर चांदबली स्थान के समीप गुरुवार की सुबह स्कूली बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चांदबली स्थान के पास हुआ हादसा

घायल गेंदालाल ने बताया कि वह खड़गपुर से ऑटो पर सवार होकर बरियारपुर जा रहे थे. बरियारपुर से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी. इसी दौरान चांदबली स्थान के समीप सामने से आ रही डीएवी स्कूल की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे के बाद ऑटो में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी.

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल लोगों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद की. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.

तीन घायलों की हालत गंभीर, मुंगेर रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल टेटिया बंबर प्रखंड के शंभूगंज निवासी गेंदालाल, एसबीआई बैंक कर्मी प्रशांत कुमार और ऑटो चालक मिथिलेश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया.

वहीं शंभूगंज निवासी मिथलेश कुमार और खड़गपुर निवासी मोहम्मद आफताब आलम सहित अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति के अनुसार इलाज किया.

ट्रेन पकड़ने जा रहे थे घायल

घायल गेंदालाल के अनुसार उन्हें बरियारपुर से ट्रेन पकड़नी थी. इसी उद्देश्य से वह ऑटो से बरियारपुर जा रहे थे. लेकिन चांदबली स्थान के पास अचानक स्कूली बस से ऑटो की टक्कर हो गयी. हादसे के बाद ऑटो में बैठे यात्रियों को चोटें आयीं और मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटायी गयी. हादसे में घायल तीन लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन