यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर चलेगी पांच समर स्पेशन ट्रेन

Published at :24 Apr 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर चलेगी पांच समर स्पेशन ट्रेन

यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर चलेगी पांच समर स्पेशन ट्रेन

विज्ञापन

जमालपुर

गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसमें से तीन ट्रेन जमालपुर होकर गुजरेगी. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि 09063 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल को रात्रि 20:15 बजे उधना से मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन रात्रि 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. इसी प्रकार 09064 अप मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से 29 अप्रैल की संध्या 17:35 बजे उधना के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन पूर्वाह्न 10:00 बजे उधना पहुंचेगी. आने-जाने के क्रम में यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. इसी प्रकार 09463 डाउन गांधीधाम-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को गांधीधाम से अपराह्न 12:30 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जबकि मालदा टाउन-गांधीधाम 09464 अप समर स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल की संध्या 17:35 बजे मालदा टाउन से गांधीधाम के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन अपराह्न 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी. यह ट्रेन भी आने और जाने के क्रम में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. इसके अतिरिक्त 09013 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को उधना से अपराह्न 14:30 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी. जो तीसरे दिन सुबह 5:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जबकि 09014 अप मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल को मालदा टाउन से सुबह 8:10 बजे उधना के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन मध्य रात्रि 23:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन आने और जाने के क्रम में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

बॉक्स

4 मई से 30 जून तक चलेगी समर वीकली एक्सप्रेस

जमालपुर : रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 4 मई से 30 जून तक साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ ने बताया कि 03435 अप मालदा टाउन- आनंद विहार स्पेशल 4 मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन अपराह्न 13:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसी प्रकार 03436 डाउन आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 5 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से अपराह्न 14:50 बजे रवाना होगी. जो दूसरे दिन रात्रि 22:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. यह ट्रेन आने और जाने के क्रम में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन