मेंटेनेंस कार्य को लेकर कई क्षेत्रों में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 14 Mar 2026 7:37 PM

विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों से बिजली आपूर्ति को बंद किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों से बिजली आपूर्ति को बंद किया जायेगा. बिजली विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि रविवार 15 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक 33 केवी बिंदवारा फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इस दौरान बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. इसमें पुरानीगंज, पुलिस लाइन, खोजाबाजार तथा मोकबीरा फीडर शामिल हैं. इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इधर, शहर के किला क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग के अनुसार 11 केवी किला फीडर में भी मरम्मत व मेंटेनेंस कार्य किया जाना है. इसके लिए रविवार की सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इस फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की लाइन बंद रखी जायेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस के दौरान होने वाली असुविधा के लिए विभाग को खेद है, लेकिन यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन