ओल्ड पेंशन स्कीम मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 7:25 PM
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सदर अस्पताल के बाहर भोजनावकाश के दौरान जिला शाखा गोपगुट के कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया.
प्रतिनिधि, मुंगेर. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सदर अस्पताल के बाहर भोजनावकाश के दौरान जिला शाखा गोपगुट के कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. इस दौरान ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की. साथ ही काला बिल्ला लगाकर अपने आंदोलन के तहत काला सप्ताह भी आरंभ किया. महासंघ जिला शाखा के हेमंत कुमार सिंह, रंजन कुमार, सतीश प्रसाद सतीश आदि ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर जिला शाखा गोपगुट के सभी कर्मचारी 2 से 6 सितंबर तक ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर काला सप्ताह मना रहे हैं. इसके तहत 6 सितंबर तक सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, जबकि प्रत्येक दिन भोजनावकाश के समय विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम प्रत्येक कर्मचारी का हक है. जिसे सरकार छीन रही है. जबकि यूपीएस स्कीम लांच कर कर्मचारियों का ठगा जा रहा है. जिसका संगठन पूरा विरोध करता है. इस दौरान कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम गो बैक, यूपीएस पेंशन स्कीम गो बैक के नारे लगाये तथा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग सरकार से की. मौके पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










