दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आये दंपती के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 7:05 PM

विज्ञापन

शनिवार की संध्या असरगंज बाजार में दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आये दंपती की पिटाई कर दी गयी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

असरगंज. शनिवार की संध्या असरगंज बाजार में दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आये दंपती की पिटाई कर दी गयी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया. घटना को लेकर लगमा गांव निवासी कुकेश कुमार ने असरगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संदर्भ में जख्मी कुकेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए अपनी पत्नी शीला देवी के साथ असरगंज बाजार आये थे. इसी दौरान एक मिठाई दुकान के समीप गांव के ही लाल बिहारी चौधरी ने मेरे बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी और अनाप-शनाप कहने लगा. जब मैंने विरोध किया तो उसने हथियार निकाल कर मेरे सर पर प्रहार कर दिया, जिससे मेरा सिर फट गया. वहीं मारपीट होते देख मेरी पत्नी बचाने आयी तो उसके साथ ही दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. साथ ही दस हजार रुपये छीन लिये. इस मामले में कुकेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर लाल बिहारी चौधरी सहित दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इधर मकवा पंचायत अंतर्गत पंनसाय गांव में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें 17 वर्षीय किशोरी का आंख जख्मी हो गया है. इस मामले में भी शत्रुघन कुमार सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन