आशा मानदेय भुगतान में विलंब पर बरियारपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को मानदेय भुगतान में विलंब को लेकर आशा के हंगामे और निर्देश के बावजूद अबतक आशा के भुगतान में विलंब को लेकर सीएस ने बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
मुंगेर. बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को मानदेय भुगतान में विलंब को लेकर आशा के हंगामे और निर्देश के बावजूद अबतक आशा के भुगतान में विलंब को लेकर सीएस ने बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही इसके लिये जिम्मेदार कर्मियों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. सीएस डॉ राजू ने बताया कि बीते दिनों सभी प्रखंडों के साथ वित्तीय समीक्षा की गयी थी. इस दौरान पाया गया था कि कई प्रखंडों में आशा के मानदेय भुगतान में विलंब हो रहा है. इसे लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा के मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया था. इस बीच गुरुवार को आशा के मानदेय भुगतान में विलंब को लेकर बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया. इसमें पाया गया कि बरियारपुर में आशा मानदेय भुगतान काफी अधिक संख्या में लंबित है. इसे लेकर बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही निर्देशित किया गया है कि मामले में जिनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गयी है. उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




