गैस एजेंसी के बाहर घंटों लाइन में इंतजार करते रहे उपभोक्ता, बिना गैस लिये लौटे

इजराइल-अमेरिका व इरान के बीच चल रहे युद्ध से घरेलू एलपीजी की किल्लत हो गयी है. असरगंज प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने लोगों को लकड़ी-गोयठा पर खाना बनाने को मजबूर कर दिया है.
एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही मिली गैस असरगंज. इजराइल-अमेरिका व इरान के बीच चल रहे युद्ध से घरेलू एलपीजी की किल्लत हो गयी है. असरगंज प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने लोगों को लकड़ी-गोयठा पर खाना बनाने को मजबूर कर दिया है. शुक्रवार को गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर कतारबद्ध होकर सिलिंडर लेकर गैस लेने पहुंचे, लेकिन उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल पाया, जिन्होंने एक सप्ताह पूर्व नंबर लगाया था. जबकि अन्य उपभोक्ता बिना गैस लिये ही वापस लौट गये. उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस ऑनलाइन रिफिल नंबर एक सप्ताह से लगातार कोशिश करने के बावजूद भी नहीं लग रहा है. गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं की रसोई प्रभावित हो गयी है और लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी व गोयठा से खाना बनाने को मजबूर हो गये हैं. वहीं फ्लैट में रहने वाले उपभोक्ताओं को खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है. असरगंज इंडेन ग्रामीण गैस वितरक के संचालक कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से सर्वर में आयी तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को गैस का ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 8 मार्च तक के ऑनलाइन बुकिंग वाले को डीएसी नंबर लेकर गैस दिया जा रहा है. बहुत जल्द सर्वर की तकनीकी समस्या दूर हो जाएगी एवं बुकिंग की प्रक्रिया भी सामान्य रूप से शुरू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




