लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चैंबर ने जताया रोष

Updated at : 11 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चैंबर ने जताया रोष

चोरों पर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चैंबर के अधिकारियों ने रोष जताया है. इसे लेकर बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स, खड़गपुर शाखा के अधिकारियों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. चैंबर अध्यक्ष अंजनी कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुरेश कुमार, जनार्दन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, रौनक कुमार सिंघानिया ने एसडीपीओ को दिये गये आवेदन में बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. खासकर रात के समय दुकानों, गोदामों एवं प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है. इसके साथ ही आम नागरिकों के बीच भय व असुरक्षा का वातावरण बन गया है. चैंबर सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शहर के बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाये. इतना ही नहीं चोरी की घटना में संलिप्त चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाये. वहीं एसडीपीओ अनिल कुमार ने अपराध पर लगाने और चोरी की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन के संवेदनशील और रात्रि गश्ती की बात कही.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन