MUNGER मुंगेर विश्वविद्यालय की अनियमितताओं से छात्र परेशान, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
MUNGER मुंगेर विश्वविद्यालय की अनियमितताओं से छात्र परेशान, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हवेली खड़गपुर ने मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय की अनियमितताओं के कारण छात्र-छात्राएं लगातार ड्रॉप आउट हो रहे हैं.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर ( मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हवेली खड़गपुर ने मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय की अनियमितताओं के कारण छात्र-छात्राएं लगातार ड्रॉप आउट हो रहे हैं .यह आरोप एबीवीपी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला ने लगाया.

छात्र नेता सत्यम निराला, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा,सौरभ झा, पिंकेश कुमार, सैलब झा आदि ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय के त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से हरि सिंह महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं परेशान हैं. बीते दिनों स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रकाशित परिणाम में कई ऐसे छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा दिया गया, जो इंटरनल परीक्षा में उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि बैकलॉग के कई छात्र-छात्राओं का सेमेस्टर-1 का रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं किया गया है, जबकि सभी का परिणाम एक साथ जारी होना चाहिए था. रिजल्ट में सुधार और लंबित परिणामों के कारण कई छात्र-छात्राएं सेमेस्टर-3 एवं सेमेस्टर-5 में नामांकन लेने से वंचित हो रहे हैं. छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि सत्र 2025-29 के स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के कारण नामांकन प्रक्रिया बाधित थी जिसे सुचारू रूप से गुरुवार को नामांकन के अंतिम तिथि से चालू किया गया. इसलिए नामांकन की तिथि को विस्तारित करने की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त सत्र 2022-25 के स्नातक बैकलॉग पार्ट-1, 2 एवं 3 की परीक्षाएं महीनों से लंबित हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. एबीवीपी के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि सभी त्रुटियों को अविलंब सुधारते हुए छात्रहित में त्वरित कार्रवाई की जाए. अन्यथा छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन