जमीन विवाद में भाई को रॉड से मारकर किया घायल

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 18 Jun 2025 12:06 AM

विज्ञापन

जमीन विवाद में भाई को रॉड से मारकर किया घायल

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव में मंगलवार को जमीन की घेराबंदी करने के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया. धौनी गांव के प्रमोद चौधरी ने अपने भाई विनोद चौधरी व उसकी पत्नी पुष्पा देवी, उसके पुत्र सौरभ चौधरी, संकेत चौधरी पर आरोप लगाया कि घर में मुझे अकेला देखकर सभी मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान लोहे के सरिया से प्रहार किया, जिससे मैं लहुलुहान हो गया. इसके बाद मैं वहीं गिर गया और इन सबों ने मेरे गले से सोने का चैन व नगदी छीन लिया. जब एक भाई सुबोध चौधरी मुझे बचाने के लिए आया तो ये लोग उसे भी मारने लगे. तब शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो वे सभी फरार हो गये. घटना का कारण मैं अपने बिहमा मौजा के जमीन पर घेराबंदी करने गया था. इसी दौरान मेरे साथ मारपीट की गई. इस मामले में प्रमोद चौधरी ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन