बकाया वेतन और सातवें वेतनमान को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, नगर आयुक्त ने 29 जुलाई तक भुगतान का दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय मुख्य गेट के समीप प्रदर्शन करते सफाई कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बकाया वेतन और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर टाउन हॉल मैदान में सभा आयोजित की और नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. नगर आयुक्त ने 29 जुलाई तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Sanitation Workers Protest: मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बकाया वेतन और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले टाउन हॉल मैदान में सभा आयोजित की. इसके बाद कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

विज्ञापन

टाउन हॉल में हुई सभा, गेट पर किया प्रदर्शन

कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन नेता ब्रह्मदेव महतो ने किया. सभा में कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान और सातवें वेतनमान का लाभ जल्द लागू करने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया.

नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

प्रदर्शन के बाद यूनियन महासचिव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सातवें वेतनमान की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी की गई.

29 जुलाई तक वेतन भुगतान का आश्वासन

वार्ता के बाद यूनियन नेता ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान 29 जुलाई तक उनके बैंक खातों में कराने का प्रयास किया जाएगा. वहीं सातवें वेतनमान के संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एक-दो दिनों के भीतर पटना भेज दी जाएगी, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें इसका लाभ दिलाया जा सके.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

Sanitation Workers Protest: यूनियन नेताओं ने कहा कि नगर आयुक्त के आश्वासन से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर वेतन भुगतान और सातवें वेतनमान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो कर्मचारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक : मुंगेर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की तस्वीर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन