सुल्तानगंज के लिए चलेंगी 24 मेला स्पेशल ट्रेनें, हर ट्रेन में तैनात रहेंगे रेल पुलिस के जवान

Updated:
विज्ञापन
जमालपुर स्टेशन पर रेल पुलिस अधीक्षक जवानों के साथ | Prabhat Khabar Network

जमालपुर स्टेशन पर रेल पुलिस अधीक्षक जवानों के साथ | Prabhat Khabar Network

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर जमालपुर रेल जिला सुरक्षा और यात्री सुविधा की तैयारियां कर रहा है. सुल्तानगंज के लिए 24 विशेष ट्रेनों का संचालन होगा, जिनमें रेल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

Shravani Mela: जमालपुर (मुंगेर). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर रेल जिला जमालपुर ने सुरक्षा और यात्री सुविधा की तैयारियां तेज कर दी हैं. रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने शुक्रवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर बताया कि मेला अवधि में सुल्तानगंज होकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 24 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

24 मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में इस रेलखंड पर सुल्तानगंज होकर आठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी है. मेला शुरू होने पर कुल 24 मेला स्पेशल ट्रेनें हावड़ा और दानापुर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलकर जमालपुर, सुल्तानगंज और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी.

हर ट्रेन में रेल पुलिस करेगी गश्त

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेला स्पेशल ट्रेन में रेल पुलिस के जवान पूरे सफर के दौरान तैनात रहेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य कांवरियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकना होगा.

400 अतिरिक्त जवानों की मांग

श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मालदा रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में पुलिस मुख्यालय से 400 अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. इनमें से लगभग 300 जवान सुल्तानगंज में तैनात किए जाएंगे, जबकि शेष बल की प्रतिनियुक्ति जमालपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगी.

स्टेशनों पर रहेगी विशेष निगरानी

अतिरिक्त पुलिस बल रेलवे स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज तथा अधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगा. मेला अवधि में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

10 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी तैनात

Shravani Mela: रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने बेगूसराय से इंस्पेक्टर रैंक के 10 अधिकारियों को रेल जिला जमालपुर उपलब्ध कराया है. इन अधिकारियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि रेल पुलिस का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, भयमुक्त और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन