अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनी दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग, 28 दुकानों का होगा ई-टेंडर से आवंटन

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर स्टेशन परिसर में बना कमर्शियल बिल्डिंग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमालपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्मित दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग पूरी तरह तैयार हो चुकी है. इसमें 28 दुकानें होंगी, जिनसे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा. दूसरी मंजिल तक एस्केलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है.

विज्ञापन

Railway Commercial Complex: जमालपुर (मुंगेर). अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जमालपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निर्मित दो मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है. रेलवे प्रशासन जल्द ही इस भवन की दुकानों को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके लिए ई-टेंडर जारी कर पारदर्शी तरीके से दुकानों का आवंटन किया जाएगा.

विज्ञापन

28 दुकानों से मिलेगा रोजगार का अवसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमर्शियल बिल्डिंग में कुल 28 दुकानें बनाई गई हैं. रेलवे का मानना है कि इनके संचालन से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा. इससे स्टेशन परिसर रोजगार और यात्री सुविधाओं का संयुक्त केंद्र बन सकेगा.

दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए लगा एस्केलेटर

भवन का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप किया गया है. दूसरी मंजिल तक यात्रियों की सुविधा के लिए नया एस्केलेटर भी लगाया गया है. रेलवे का प्रयास है कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिले.

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

रेलवे के अनुसार इस कमर्शियल बिल्डिंग में फूड जोन, 24 घंटे दवा दुकान, शुद्ध पेयजल, स्टेशनरी, कपड़ा, लोकल हैंडीक्राफ्ट, बुक स्टॉल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे यात्रियों को आवश्यक सामान के लिए स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

15 दिनों में जारी होगा ई-टेंडर

जानकारी के अनुसार अगले 15 दिनों के भीतर ई-टेंडर पोर्टल पर दुकानों के आवंटन की अधिसूचना जारी की जाएगी. इसमें लीज रेट सहित सभी आवश्यक शर्तें सार्वजनिक की जाएंगी. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुकानों का हैंडओवर भी जल्द कर दिया जाएगा. रेलवे स्थानीय युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को प्राथमिकता देने की तैयारी कर रहा है.

डीआरएम ने बताया विकास की दिशा में अहम कदम

Railway Commercial Complex: मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि जमालपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र को विकास का इंजन बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना भी रेलवे की प्राथमिकता है.

और पढ़ें: सुल्तानगंज के लिए चलेंगी 24 मेला स्पेशल ट्रेनें, हर ट्रेन में तैनात रहेंगे रेल पुलिस के जवान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन