मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज
ढ़ोल पहाड़ी इकोटूरिज्म का भी शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर आगामी 26 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपने गृह क्षेत्र तारापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. तैयारियों को लेकर हर स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है. शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने तारापुर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बैजलपुर में “मन की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद सिंचाई भवन स्थित अतिथि गृह में आमजन द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगें और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री शक्तिपीठ तेलडीहा में जहां पूजा-अर्चना करेंगे वहीं महापुर में चल रहे यज्ञ में भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शपथ ग्रहण के बाद यह उनका पहला गृह जिला दौरा है. जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बॉक्स आयुक्त व डीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा ढ़ोल पहाड़ी इकोटूरिज्म का शिलान्यास करेंगे सीएम असरगंज : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शुक्रवार को असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण किया. मौके पर फॉरेस्ट ऑफिसर रॉबिन आनंद को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शिलान्यास स्थल पर जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं ढोल पहाड़ी के बारे में भी जानकारी हासिल किया. इधर सीएम के आगमन को लेकर ढोल पहाड़ी गांववासियों में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री चैती दुर्गा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल पहाड़ी को विकसित करने का घोषणा की थी. जिसका शिलान्यास 26 अप्रैल को करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगह-जगह तोरणद्वार का निर्माण किया जा रहा है और युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




