मुंगेर : सीताकुंड विकास समिति के शिष्टमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को एक ज्ञापन सौंपा़ जिसमें बताया गया कि सरकार की उपेक्षा के कारण ऐतिहासिक व पौराणिक सीताकुंड का विकास नहीं हो पा रहा है़ यूं तो इस स्थल का भ्रमण करने के लिए न सिर्फ बिहार के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं,
बल्कि देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से भी सालों भर यहां पर सैलानी पहुंचते रहते हैं. बावजूद इसे आज तक पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिल सका है़ यहां न तो आवागमन की विशेष सुविधा है और न ही ठहराव, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की सुविधा उपलब्ध है़ शिष्टमंडल ने मंत्री से मांग किया कि सीताकुंड को बिहार ही नहीं भारत के महत्वपूर्ण तीर्थ व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये़ मौके पर प्रणव कुमार यादव, नंद कुमार यादव, नटवर यादव, शंकर यादव, विनोदी यादव, रंजन, मनीष व संजीत यादव आदि मौजूद थे़
नदी और नारी के प्रति बदलें सोच
नदी और नारी भारतीय सभ्यता, संस्कृति की पहचान है. हमारी विरासत इसी पर टिकी हुई है. जिसे बचाये रखना हमारे जीवन के लिए आवश्यक है. इसलिए जरूरी है कि नदी और नारी के प्रति समाज यानी हम अपनी सोच को बदलें. उन्होंने कहा कि हमारे देश की 65 करोड़ नारी की आबादी है. वह कहीं भी आ-जा सके. इसके लिए हमारी सोच बदलनी चाहिए. दहेज का हमें विरोध करना चाहिए. न तो हम दहेज देंगे और न लेंगे. इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा.
आज देश में बड़े-बड़े मैरेज हाउस व गार्डन बने हुए हैं. जहां लाखों-करोड़ों शादी पर फिजुल पर खर्च किये जा रहे हैं. वैसी शादी में हम नहीं जायें. हमें दहेज का विरोध करना चाहिए, शादी पर होने वाले फिजूल खर्ची रुकनी चाहिए और शादी पर खर्च करने वाले रुपये से लड़की को पढ़ाने पर खर्च करें.
पॉलिथीन का करें बहिष्कार
उमा भारती ने कहा कि फूल, मिठाई गंगा में डालने से गंगा के सेहत पर असर नहीं पड़ता है. असर पड़ता है पॉलिथीन व इंडस्ट्रीयल कचड़ा से. जो गंगा की अविरलता को रोकती है. इसे रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पॉलिथिन, प्लास्टिक का प्रयोग निषेध है. बिहार में जिस तरह शराब बंद हुआ आने वाले दिनों में पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रयोग पर भी सरकार रोक लगाये.
मुंगेर : केंद्रीय मंत्री उमा भारती लगभग 01:10 मिनट पर वायु सेना के हेलीकाप्टर से पोलो मैदान में उतरी. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल-माला पहना कर उनका स्वागत किया.
जहां से उन्हें कार से मुंगेर परिसदन ले जाया गया. सोझीघाट पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया. इधर उमा भारती के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. किला परिसर में चारों और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया था. साथ ही सोझी घाट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. पोलो ग्राउंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमशी, जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता, भाजपा नेत्री बेबी चंकी,
पार्टी के वरीय नेता प्रणव कुमार यादव ने फूल-माला से उनका स्वागत किया.
उमा भारती ने 3 एवं 4 जून को गंगा स्वच्छता अभियान चलाने का लोगों से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ ही अन्य स्वयंसेवी संस्था व आम लोग इस अभियान का हिस्सा बने और गंगा की सफाई करें. उन्होंने कहा कि मैं खुद अगले चक्र में गंगोत्री से गंगासार पैदल गंगा किनारे की यात्रा करूंगी और योजना की समीक्षा भी करूंगी. आज पूरा भारत गंगा को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए एक मंच पर है.