पांचों माओवादी भेजे गये भागलपुर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 May 2017 8:58 AM
विज्ञापन

मुंगेर : सीआरपीएफ जवानों की हत्या में मुंगेर व्यवहार न्यायालय से जिन पांच माओवादियों को फांसी की सजा का फैसला सुनाया गया है. उन सबों को मुंगेर मंडल कारा से जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया. सभी सजावार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर भेजा गया. विदित हो कि लोकसभा चुनाव […]
विज्ञापन
मुंगेर : सीआरपीएफ जवानों की हत्या में मुंगेर व्यवहार न्यायालय से जिन पांच माओवादियों को फांसी की सजा का फैसला सुनाया गया है. उन सबों को मुंगेर मंडल कारा से जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया. सभी सजावार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर भेजा गया.
विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2014 में ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के हवलदार सोमे गौरा एवं रवींद्र राय की हत्या नक्सलियों ने कर दिया था. जबकि कई जवान घायल हो गये थे.
गुरुवार को मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने दोषी पाकर पांच माओवादी मन्नु कोड़ा, बानो कोड़ा, रत्तू कोड़ा, अधिकलाल पंडित व विपिन मंडल को सजा-ए-मौत का सजा सुनायी. सजा सुनाने के दौरान व्यवहार न्यायालय परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. सजा सुनाने के बाद सभी कैदियों को मुंगेर मंडल कारा ले जाया गया.
जहां से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया. विदित हो मुंगेर मंडल कारा में फांसी का सजा पाये कैदियों को रखने का प्रावधान नहीं है. जिसके कारण सजा पाये गये पांचों कैदियों को भागलपुर जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










