अगले सप्ताह होगी जोरदार बारिश

Published at :27 May 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
अगले सप्ताह होगी जोरदार बारिश

अगले पांच दिनों तक 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा तापमान मुंगेर : गुरुवार तथा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश तथा पूर्वा हवा से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है़ जिससे आम जनों ने राहत की सांस ली है. शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान […]

विज्ञापन
अगले पांच दिनों तक 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा तापमान
मुंगेर : गुरुवार तथा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश तथा पूर्वा हवा से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है़ जिससे आम जनों ने राहत की सांस ली है.
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान का पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है़ वहीं अगले सप्ताह में जोरदार बारिश की भी संभावना जतायी गयी है़
चिलचिलाती धूप से मिली राहत
पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था़ दिन का अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री तक पहुंच गया था़
जिससे आम जनों को न तो रात में नींदें पूरी हो पाती थी और न ही दिन में चैन मिल रहा था़ सूर्य की तपिश और उमस भरी गरमी में लोग अपने जरूरी कार्य को भी ठीक से निपटा नहीं पा रहे थे़
किंतु गुरुवार तथा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने तपिश भरी गरमी से थोड़ी राहत दिला दी है़ वहीं पिछले दो दिनों से चल रहे पूर्वा हवा ने मौसम में शीतलता प्रदान कर दी है़
अगले सप्ताह में बारिश होने की संभावना . मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान खुशनुमा रहने की संभावना है़ संकेत मिला है कि अगले पांच दिनों तक तापमान का पारा 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जायेगा़ इसके अलावा अगले सप्ताह जोरदार बारिश होने की संभावना भी जतायी गयी है, जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है़ किसान खाली पड़े खेतों में मकई व सब्जियां बो सकेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन