कड़ी धूप में भी आस्था बरकरार

बरियारपुर/तारापुर/हवेली खड़गपुर : प्रखंड के सभी पंचायतों में सुहागिनों ने वट सवित्री का व्रत रखा. व्रत को लेकर अहले सुबह से ही व्रतियों की भीड़ वट वृक्ष के समीप उमड़ पड़ी. व्रतियों को तेज धूप के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. व्रतियों ने व्रत के उपरान्त अपने-अपने सुहाग की पूजा भी की और […]
बरियारपुर/तारापुर/हवेली खड़गपुर : प्रखंड के सभी पंचायतों में सुहागिनों ने वट सवित्री का व्रत रखा. व्रत को लेकर अहले सुबह से ही व्रतियों की भीड़ वट वृक्ष के समीप उमड़ पड़ी. व्रतियों को तेज धूप के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. व्रतियों ने व्रत के उपरान्त अपने-अपने सुहाग की पूजा भी की और पंखे झेले.
इस दौरान महिलाओं द्वारा वट वृक्ष को लाल एवं पीले धागे से अपनी-अपनी मान्यता के अनुरुप फेरा लगाया. बाजारों में आम, केला, सेव, नारियल, बेदाना, नारंगी के अलावे अन्य फलों के साथ ही बांस के पंखे की बिक्री जोरों पर रही. सुधा चौधरी, बेबी कुमारी, मोनिका देवी ने बताया कि सोलह श्रृंगार करके महिलाएं बांस की टोकरी में सप्त धान्य भर कर ब्रह्माजी की प्रतिमा स्थापित की. ब्रह्माजी के बाईं ओर सावित्री तथा दूसरी ओर सत्यवान. इसके बाद टोकरी को वट वृक्ष के नीचे ले जाकर रख दिया गया और पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही ही महिलाओं ने सत्यवती व सत्यवान की कथा सुनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










