नवगछिया जा रहे व्यक्ति का शव प्लेटफॉर्म पर मिला

Updated at :11 Apr 2017 5:06 AM
विज्ञापन
नवगछिया जा रहे व्यक्ति का शव प्लेटफॉर्म पर मिला

जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से सोमवार की प्रात: एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसे रेल थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया. रेल थानाध्यक्ष कृपासागर ने बताया कि मृतक लगभग 52 वर्ष का था तथा उसकी जेब से गुवाहाटी से नवगछिया तक का […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से सोमवार की प्रात: एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसे रेल थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया. रेल थानाध्यक्ष कृपासागर ने बताया कि मृतक लगभग 52 वर्ष का था तथा उसकी जेब से गुवाहाटी से नवगछिया तक का रेल टिकट के साथ ही लगभग एक सौ रुपये बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ में कलाई घड़ी थी तथा वह भूरे रंग का फूल पैंट एवं चेक शर्ट के साथ हवाई चप्पल पहने हुआ था. उन्होंने बताया कि संभवत: वह कोई मजदूर था. इस संबंध में रेल थाना में यूडी मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन