जिप सदस्य दुर्गेश सहित 800 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर एफआइआर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Dec 2016 6:34 AM
विज्ञापन

मुंगेर : बाढ़ पीड़ितों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करना मंहगा पड़ गया. सीओ मुकुल कुमार झा के आदेश पर प्रधान लिपिक देवानंद राम ने बरियारपुर थाना में जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह एवं 800 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद बरियारपुर में राजनीतिक […]
विज्ञापन
मुंगेर : बाढ़ पीड़ितों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करना मंहगा पड़ गया. सीओ मुकुल कुमार झा के आदेश पर प्रधान लिपिक देवानंद राम ने बरियारपुर थाना में जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह एवं 800 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद बरियारपुर में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है.
जिप सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज : बरियारपुर अंचलाधिकारी द्वारा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के जिप सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह एवं 800 अज्ञात पर बरियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उन्होंने कहा कि जिप सदस्य द्वारा 7 दिसंबर को अंचल कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों को अनुदान दिये जाने संबंधी धरना प्रदर्शन की सूचना दी गयी. वे 9 दिसंबर को 700 से 800 समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ को घेर लिया और शांतिपूर्ण वार्ता के बजाय अपशब्दों का प्रयोग करने लगे. स्थिति को देखते हुए सीओ बरियारपुर थाना चले गये. करीब 2 बजे उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एनएच 80 को जाम कर दिया. जिप सदस्य पर जनता को भड़काने का भी आरोप लगाया गया.
कहते हैं जिप सदस्य :
जिप सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि सीओ की लापरवाही के कारण यहां के हजारों बाढ़ प्रभावित परिवारों को आज तक मुआवजा नहीं मिला. अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते उनके बीच आक्रोश पनपने लगा. प्रदर्शन से पूर्व सीओ कार्यालय को सूचित कर दिया गया था. बाढ़ पीड़ितों की भीड़ अधिक थी और उन्होंने सिर्फ निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीओ कार्यालय पहुंच कर अपनी बातों को रखने का प्रयास किया. कुछ भीड़ सड़क पर भी थी. इससे जाम की समस्या उत्पन्न हुई. सड़क जाम नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो कोई बात नहीं है. लोकतंत्र है और उसके दायरे में अपनी बातों को रखना न्याय संगत है.
गरमायी बरियारपुर की राजनीति : लोजपा के जिला महासचिव अमरजीत कुमार सिंह उर्फ नूनू सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार और उसका प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है. बाढ़ पीड़ितों पर प्राथिमिकी दर्ज कर उनके अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










