असरगंज में सड़क किनारे अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
असरगंज में सड़क किनारे अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

असरगंज नगर पंचायत में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

विज्ञापन

असरगंज असरगंज नगर पंचायत में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी व अस्थायी कब्जों को हटाया गया. इस दौरान एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर थाना चौक, बस स्टैंड और मुख्य सड़क सहित विभिन्न चौक-चौराहों तक चला अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें राजस्व पदाधिकारी मोहम्मद फैसल खान, अंचल अमीन सूरज कुमार, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक आशीष रंजन, अमन कुमार शामिल थे. प्रशासन ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर दुकानों के आगे बनाये गए टीन-टप्पर, अवैध चबूतरे और सड़क पर फैले अन्य अवैध निर्माणों को हटाया. भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एटीएम में बने सेट को भी जेसीबी से हटाया गया. इस कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और वे जल्दबाजी में अपना सामान समेटते दिखे. अतिक्रमणकारी एवं शासन के बीच तीखी नोक झोंक हुई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी निष्पक्षता और नियमों के तहत चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन