पैंगबर साहब ने दिया शांति का पैगाम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2016 3:53 AM
विज्ञापन

उत्साह. मोहम्मद साहब की जयंती पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित मुंगेर जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के योमेपैदाइश का पर्व ईद-ए-मिलादुन्नवी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुंगेर : ईद मिलाद-उन-नवी के मौके पर अनेक स्थानों पर जुलूस निकाला गया और जलसा का आयोजन किया गया. जिसमें मुसलिम […]
विज्ञापन
उत्साह. मोहम्मद साहब की जयंती पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
मुंगेर जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के योमेपैदाइश का पर्व ईद-ए-मिलादुन्नवी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
मुंगेर : ईद मिलाद-उन-नवी के मौके पर अनेक स्थानों पर जुलूस निकाला गया और जलसा का आयोजन किया गया. जिसमें मुसलिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया. मुंगेर सदर प्रखंड के बेनीगीर सहित तारापुर व खड़गपुर में जुलूस का आयोजन किया गया.
सदर प्रखंड के नौजवान कमिटी बेनीगीर के तत्वावधान में ईद मिलाद-उन-नवी जलसा का आयोजन किया गया. जिसमें हजरत अल्लामा मौलाना सैयद नूर अताई मियां, बांका के कारी गुलाम अशरफ रजा अशरफी, बुलबुले मदीना जनाब जया साहब गुड्डु, इरशाद आलम, गुलाम सरवर गोढ़ो मुख्य रुप से मौजूद थे. जलसा से पूर्व एक विशाल रैली निकाली गयी.
जो नयाटोला, सुतुरखाना, मोबारकचक, महबूब नगर, चकासीम, इकरामनगर होते हुए पुन: बेनीगीर पहुंचा. वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब दुनिया को रोशन करने के लिए आये थे. इसी माह 12 तारीख को हजरत मोहम्मद पैगंबर का पैदाईश मक्का के सरजमी पर हुई. इसलिए हमसब मिलजुल कर उनकी याद में जलसा करते है. मौके पर बड़ी संख्या में मुसलिम धर्माबलंबी मौजूद थे.
तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार तारापुर प्रखंड में मोहम्द सललल्लाह हो अलैय वसल्लम के जन्म दिवस पर जुलूस निकाला गया. जुलूस इतनी लंबी थी कि कुछ समय के लिए तो जैसे शहर में मानो लोगों की भीड़ अचानक बढ गयी हो. जुलुस में शामिल युवा व बच्चे रंगबिरंगे परिधान में वाहनों पर इस्लामिक झंडा एवं तिरंगा को फहराये एवं हुजुर का आमद, मरहवा के नारे भी लगा रहे थे. नेतृत्व गाजीपुर पंचायत के मुखिया पति पप्पू खान, मो. भोलू, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष मो. अंजार, मो. परवेज, मो. समीद, मौलाना मासुक रजा संयुक्त कर रहे थे.
प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर, रामपुर, मदारपुर, विषणपुर, गाजीपुर, कोराजी, उपर बाजार, जोरारी सहित दर्जनों मुसलिम बाहुल्य गांव के मुसलमान साथियों द्वारा जुलूस निकाला गया और देवगांव कोठी के करबल्ला में जाकर फातेहा पढा एवं देश एवं दुनियां में अमन चैन के लिए दुआ मांगी.
हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके हवेली खड़गपुर शेखटोला शाही मस्जिद से निकाली गई, जो मुख्यालय बाजार होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचा. अम्बेडकर चौक पर सभा में तब्दील हो गई. पुनः अम्बेडकर चौक से मोमिन टोला, थाना चौक, पुरानी चौक, बिषहरी स्थान रोड, बडी दुर्गा स्थान रोड होकर शाही मस्जिद में समापन हुआ. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. बता दें कि आज के दिन ही मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था, इस दिन को ईद ए मिलाद के नाम से भी जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










