शराबबंदी के बाद गांजा के कश से मिट रही नशे की भूख

Updated at :12 Dec 2016 6:59 AM
विज्ञापन
शराबबंदी के बाद गांजा के कश से मिट रही नशे की भूख

शराबबंदी के बाद बढ़ी गांजा का डिमांड, धड़ल्ले से हो रही बिक्री मुंगेर : शराबबंदी कर सरकार बिहार को नशा मुक्त राज्य बनाने में लगी है. लेकिन नशा के कारोबारी व नशेड़ी इस मुहिम को लगातार झटका दे रहा है. शराब बंदी के बाद जब खुलेआम शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा […]

विज्ञापन

शराबबंदी के बाद बढ़ी गांजा का डिमांड, धड़ल्ले से हो रही बिक्री

मुंगेर : शराबबंदी कर सरकार बिहार को नशा मुक्त राज्य बनाने में लगी है. लेकिन नशा के कारोबारी व नशेड़ी इस मुहिम को लगातार झटका दे रहा है. शराब बंदी के बाद जब खुलेआम शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा तो अब जिले में गांजा का डिमांड बढ़ गया है. गंजेड़ी की संख्या को देखते हुए इसकी तस्करी भी बढ़ी है. हाल यह है कि खड़गपुर के एक इलाके में तो इसकी खेती भी की जाने लगी. जिसे पुलिस ने पिछले दिनों पकड़ा था.
गांजा की हो रही बिक्री
शराबबंदी के बाद मादक पदार्थ गांजा की बिक्री को मानों पंख लग गया है. शहर से लेकर गांव व मुहल्लों में धड़ल्ले से गांजा की बिक्री हो रही है. चाय-पान की दुकान के साथ ही किराना दुकान व साइकिल से होम डिलिवरी तक की व्यवस्था होने लगी है. नशा के लिए लोग बड़े पैमाने पर गांजा का सेवन कर रहे हैं. इस कारण इसका डिमांड भी काफी बढ़ गया है. यही कारण है कि मुंगेर में गांजा की तस्करी व बिक्री चरम पर है. शराबबंदी के बाद पुलिस ने अपनी छापेमारी में अबतक लगभग डेढ क्विंटल गांजा बरामद किया है.
कब व कहां जब्त किया गया गांजा
> 26 अप्रैल 2016 : वासुदेवपुर ओपी के शामपुर में छापेमारी कर पुलिस ने विकास मोदी की पत्नी संगीता देवी को 6 किलो 200 ग्राम गांजा व 78 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया था.
> 30 अप्रैल 2016 : असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ व सरस्वती नगर में छापेमारी कर 80 किलो गांजा व 23 हजार रुपये के साथ शोभा देवी को गिरफ्तार किया गया था.
> 5 जुलाई 2016 : बरियारपुर पुलिस ने पड़िया गांव में छापेमारी कर जयकिशन एवं पिंटू को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था.
> 8 अक्टूबर 2016 : टाउन टाइगर पुलिस ने नंदकुमार उच्च विद्यालय वासुदेवपुर के समीप 10 किलो गांजा बरामद किया था. जबकि तस्कर फरार हो गया.
> 9 नवंबर 2016 : मुफस्सिल थाना पुलिस ने रामदिरी गैरा पहाड़ पर छापेमारी कर लखीसराय जिले के कल्लू महतो को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था.
> इसके साथ ही मुफस्सिल, पूरबसराय ओपी एवं खड़गपुर पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर किलो-दो किलो गांजा बरामद किया जाता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन