मुंगेर में पारा @ 13 डिग्री सेल्सियस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Dec 2016 3:46 AM
विज्ञापन

शीतलहर . घने कोहरे की चादर से ढंका मुंगेर, बच्चे स्कूल जाने को विवश गुरुवार को घने कोहरे की चादर से मुंगेर पूरी तरह ढका रहा. लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पाये. कड़ाके की ठंड से जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, वहीं स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर विद्यालय […]
विज्ञापन
शीतलहर . घने कोहरे की चादर से ढंका मुंगेर, बच्चे स्कूल जाने को विवश
गुरुवार को घने कोहरे की चादर से मुंगेर पूरी तरह ढका रहा. लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पाये. कड़ाके की ठंड से जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, वहीं स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर विद्यालय जाने को विवश हैं.
मुंगेर : जिले भर में पिछले पांच दिनों से व्याप्त शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को घने कोहरे की चादर से मुंगेर पूरी तरह ढका रहा. लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पाये. कड़ाके की ठंड से जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, वहीं स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर विद्यालय जाने को विवश हैं. गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ जिससे ठंड का प्रकोप लगातार जारी है़
घने कोहरे की चादर से ढका मुंगेर. पिछले 48 घंटे पूरा मुंगेर घने कोहरे की चादर से ढका हुआ है़ जिसके कारण से सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार में कमी आ गयी है़ दिन में तो कुछ दूर तक दिखाई भी पड़ती है़ किंतु शाम होते ही सड़कों पर वाहनों का चलना काफी मुश्किल सा हो गया.
वाहनों की जली हुई लाइटें भी काफी नजदीक आने के बाद पता चल पाता है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावनाएं काफी प्रबल हो गयी है़ देर रात के बाद से कोहरे इस कदर हावी हो रहे हैं कि बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर चालकों को कोहरे छंटने तक का इंतजार करना पड़ रहा है़
पांच किमी की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा . पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने शीतलहर को और भी प्रबल बना दिया है़ कनकनाती ठंड लोगों के हाड़ में चुभ रही है, जिससे बचना अब काफी मुश्किल होता जा रहा है़ गुरुवार को न्यूनतम तापमान जहां 13 डिग्री सेल्सियस पर सीमित रहा, वहीं अधिकतम तापमान 26 से लुढ़क कर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया़ जिससे दिन में भी कनकनी कम होने का नाम नहीं ले रही. हाल यह था कि लोगों को गीले कपड़े भी सुखाने में मुश्किल हो गये़ लोग दिन में भी अलाव जला कर अपने हाथ- पांव सेंकते नजर आये़ हालांकि अब तक जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक- चौराहों, बस स्टैंड व अस्पतालों में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है़ जिसके कारण आम राहगीर, रिक्शा चालक व दैनिक मजदूरों के लिए ठंड काफी पीड़ादायी साबित हो रही है़
ठंड के शिकार हो सकते हैं स्कूली बच्चे. तापमान का पारा लगातार नीचे गिरते जा रहा है़ जिसके कारण अब छोटे- छोटे बच्चों को स्कूल जाना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है़ सुबह के 7 बजे से ही व्याप्त शीतलहर के बीच बच्चे विद्यालय वाहन की इंतजार में अपने पड़ाव पर खड़े रहने को विवश हैं. वहीं वाहनों पर भी बच्चों को ठंडी हवाओं से बचना काफी मुश्किल है़ ऐसी स्थिति में कम से कम प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को बंद कर देना चाहिए, ताकि बच्चे ठंड के शिकार होने से बच सकें.
अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 दिसंबर 25 डिग्री से. 14 डिग्री से.
10 दिसंबर 26 डिग्री से. 14 डिग्री से.
11 दिसंबर 27 डिग्री से. 15 डिग्री से.
12 दिसंबर 27 डिग्री से. 15 डिग्री से.
13 दिसंबर 27 डिग्री से. 14 डिग्री से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










