उपद्रवियों की खैर नहीं निर्देश. दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 5:24 AM
विज्ञापन
दुर्गापूजा व मुहर्रम के दौरान इस बार जिला प्रशासन हर गतिविधि पर तीसरी आंख से नजर रखेगी. मुंगेर : दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, अपर […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा व मुहर्रम के दौरान इस बार जिला प्रशासन हर गतिविधि पर तीसरी आंख से नजर रखेगी.
मुंगेर : दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस बार दुर्गापूजा तथा मुहर्रम का त्योहार काफी पास-पास है़ जिसके कारण हिंदू धर्मावलंबियों के साथ ही मुसलिम धर्मावलंबी भी अपने-अपने त्योहार में शरीक होंगे़ त्योहार हमें शांति तथा सद्भाव का संदेश देती है, इसलिए हमें दोनों ही त्योहार अपसी भाईचारे के साथ मनाने की जरूरत है़
मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल तैनात किये जायेंगे़ उन्होंने कहा कि पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है़ इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी़
स्वच्छता को लेकर दिया गया निर्देश: जिलाधिकारी ने कहा कि चंडीस्थान से लेकर सोझी घाट तथा बड़ी दुर्गा स्थान में सन्निहित शादीपुर मोहल्ला के अलावे नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों में पूजा आरंभ होने से पूर्व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये़ टूटे हुए नालों व सड़कों पर उभरे हुए गड्ढ़ों की मरम्मति अविलंब करवा लिया जाये़ इसके अलावे सभी पूजा समितियों को पूजा पंडालों के नजदीक एक कूड़ादान रखने की सलाह दी गयी़
अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य: बताया गया कि प्रत्येक पूजा समितियों को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है़ इसके लिए पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने निर्देश दिया है कि पूजा समिति के सक्रिय एवं युवा सदस्यों के नाम से ही लाइसेंस निर्गत किया जाये़ ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल संबंधी अधिनियम में निहित शर्तों के अनुपालन के लिए लिखित आश्वासन के बाद ही लाउडस्पीकर तथा डीजे साउंड के इस्तेमाल की अनुज्ञप्ति निर्गत की जायेगी़
बैठक में थे उपस्थित : बैठक में डीडीसी रामेश्वर पांडेय, नगर आयुक्त एसके पाठक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, सूचना जन संपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अखिलेश झा, महापौर कुमकुम देवी, चेंबर के सचिव संतोष अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्याक्ष मो शहजाद उपस्थित थे़
विद्युत संचालन की रहेगी समुचित व्यवस्था
जिलाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जहां कहीं भी जर्जर तार लगे हुए हैं, उसे अविलंब ठीक कर लिया जाये, जिससे किसी प्रकार के अप्रिय घटनाओं की संभावनाएं नहीं रहे़ उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान चंडीस्थान, बड़ी महावीर स्थान में विद्युत की आपूर्ति लगातार हो तथा बड़ी दुर्गा स्थान से छोटी दुर्गा स्थान होते हुए काली तजिया वाली गली में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहे़ आपातकालीन स्थिति के लिए 4 जेनरेटर तथा पर्याप्त मात्रा में हेलोजन लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया़ साथ ही आइटीसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि पूर्व की तरह इस बार भी वे अपने स्तर से चंडीस्थान तक जाने वाले मार्ग एवं मंदिर परिसर में विद्युत की व्यवस्था करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










