शिक्षक प्रतिनियुक्ति का करेंगे बहिष्कार, 28 सितंबर को धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 2:07 AM
मुंगेर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट शाखा मुंगेर की बैठक सोमवार को पोलो मैदान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की. बैठक में बीए-बीएससी की प्रोन्नति एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर गहन चर्चा हुई. शिक्षकों ने किसी भी प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया तथा अपनी मांगों को लेकर 28 […]
मुंगेर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट शाखा मुंगेर की बैठक सोमवार को पोलो मैदान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की. बैठक में बीए-बीएससी की प्रोन्नति एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर गहन चर्चा हुई. शिक्षकों ने किसी भी प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया तथा अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर को धरना देने का फैसला किया. बैठक में कहा गया कि बीए-बीएसी की प्रोन्नति में बार-बार बैठक कर तिथि निर्धारित की जाती है.
लेकिन कार्रवाई नहीं होती है. शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शिक्षकों को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास कर रहे. विभाग के पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ 28 सितंबर को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. अगर इस अवधि में प्रोन्नति नहीं दिया जाता है तो यहां भी भागलपुर वाली स्थिति पैदा की जा सकती है. बैठक में शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियों को रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश का शिक्षकों ने स्वागत किया.
बैठक में प्रधानाध्यापक को ससमय प्रोन्नति व पदस्थापन, नियोजित एवं उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगातान करने का मुद्दा उठाया गया. मौके पर मनोज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, ज्योतिचंद पासवान, सुबोध कुमार निराला, मसूद आलम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










