जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 7:02 AM

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक को खतरे से बाहर बताया मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जेआरएस कॉलेज के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी हुई़ जिसमें नवटोलिया बिंदवाड़ा निवासी चुनचुन दास का पुत्र सन्नी कुमार के पैर में गोली लग जाने से वह घायल हो गया़ वहीं मारपीट में युवक के […]

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक को खतरे से बाहर बताया

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जेआरएस कॉलेज के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी हुई़ जिसमें नवटोलिया बिंदवाड़ा निवासी चुनचुन दास का पुत्र सन्नी कुमार के पैर में गोली लग जाने से वह घायल हो गया़ वहीं मारपीट में युवक के साथ दो महिला भी घायल हो गयी़ परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया़ इलाज के दौरान युवक को खतरे से बाहर बताया जाता है.
घायल सन्नी ने बताया कि जेआरएस कॉलेज के समीप उनका पुस्तैनी खेत है़ वह शुक्रवार को वहां अपना खेत जुतवाना गया था़ नयाटोला बिंदवाड़ा निवासी विंदेश्वरी दास की पत्नी आशा देवी तथा छोटेलाल दास की पत्नी मनोरमा देवी भी अपने- अपने खेत पर गयी थी़ तभी संदलपुर निवासी कैला यादव सहित दर्जन भर लोग वहां पहुंचे तथा उन तीनों की पिटाई करने लगे़ जिसमें तीनों घायल हो गये़ सन्नी ने बताया कि जब वे तीनों अपनी जान बचा कर भागने गले तो कैला यादव सहित अन्य ने पीछे से गोलीबारी करना शुरु कर दिया़
इसी क्रम में एक गोली उनके बांये पैर में जा लगी, जो पैर को चीरते हुए आर- पार हो गयी. परिजनों के सहायता से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ वहीं घायल सन्नी के बयान पर कैला यादव सहित दर्जन भर लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन