उदाकिशुनगंज में एक ही रात में आठ घरों में चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 7:26 AM
उदाकिशुनगंज : थाना अंतर्गत रामपुर खोड़ा पंचायत के बसगरहा में बुधवार की रात चोरों ने आठ घरों में चोरी कर के लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. इस मामले में चार घुमंतू लोगों को उदाकिशुनगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने गिरफ्त में लिया है. मामले में लाखों रूपये की सामान चोरी होने की बात […]
उदाकिशुनगंज : थाना अंतर्गत रामपुर खोड़ा पंचायत के बसगरहा में बुधवार की रात चोरों ने आठ घरों में चोरी कर के लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. इस मामले में चार घुमंतू लोगों को उदाकिशुनगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने गिरफ्त में लिया है. मामले में लाखों रूपये की सामान चोरी होने की बात सामने आयी है.
जानकारी के अनुसार बसगरहा निवासी बद्री यादव, सुधीर यादव, संजय मंडल, गजेन्द्र यादव, दिनेश मंडल, मनोज मंडल, कमलेश्वरी पासवान, मनी मंडल के घरों में बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर जेवरात, नगद, मोबाईल समेत अन्य सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया. रात के दो बजे जब बद्री मंडल का पुत्र बबलू मंडल की नींद टूटी तो घर में रखे बक्से को गायब पाया गया. जिसके बाद चोरी होने मामले में हल्ला शुरू हो गया. चोरी की बात सुनकर गांव के लोगों का नींद टुटा तो सब अपनी- अपनी सामान की तहकीकात शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










