मुंगेर गंगा पुल के रेल वायाडक्ट के आरसीसी स्लैब में दरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2016 7:02 AM

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर में गंगा नदी पर 2774 करोड़ की लागत से बने रेल सह सड़क पुल के दक्षिणी छोर के रेल वायाडक्ट के आरसीसी स्लैब में दरार आ गयी है. पिलर संख्या तीन से नौ तक के ऊपरी भाग के स्लैब में दरार देखी जा रही है. इस खबर से रेल महकमे में खलबली […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर में गंगा नदी पर 2774 करोड़ की लागत से बने रेल सह सड़क पुल के दक्षिणी छोर के रेल वायाडक्ट के आरसीसी स्लैब में दरार आ गयी है. पिलर संख्या तीन से नौ तक के ऊपरी भाग के स्लैब में दरार देखी जा रही है. इस खबर से रेल महकमे में खलबली मच गयी है.

गौरतलब है कि पिछले 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का लोकार्पण किया था और 12 अप्रैल से इस पुल पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एके रजक ने पुल के स्लैब में दरार की खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि डेंटिंग-पेटिंग कार्य जारी रहने के कारण वह लकीर दिखाई दे रही है.
पुल की तकनीकी स्थिति
कुल लंबाई3190 मीटर
कुल पाया31
कुल ऊंचाई (रेल53 मीटर
कुल ऊंचाई (रोड)61 मीटर
गति सीमा100 किमी प्रति घंटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन