रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमार धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 5:15 AM
मुंगेर/ जमालपुर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर एक दंपती की पॉकेटमारी करना मो असलम उर्फ संटू को महंगा पड़ा. दंपती ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तथा उनके द्वारा हल्ला करने पर रेलयात्रियों ने असलम की जम कर धुनाई कर दी. इस बीच वहां डयूटी पर तैनात रेल पुलिस के जवानों ने हिरासत में लेकर […]
मुंगेर/ जमालपुर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर एक दंपती की पॉकेटमारी करना मो असलम उर्फ संटू को महंगा पड़ा. दंपती ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तथा उनके द्वारा हल्ला करने पर रेलयात्रियों ने असलम की जम कर धुनाई कर दी. इस बीच वहां डयूटी पर तैनात रेल पुलिस के जवानों ने हिरासत में लेकर जमालपुर रेल थाना को सौंप दिया. मो असलम कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक मुमताज मार्केट के निवासी मो. सूलो का पुत्र है.
इस संबंध में पीड़ित तथा कोतवाली थाना के गांधी चौक निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ सोमवार को दूध चढ़ाने के लिए जमालपुर-बेगूसराय ट्रेन से माय कताने थान जा रहा था. इस बीच मुंगेर रेलवे स्टेशन पर ज्योंहि वह ट्रेन पर चढ़ा, पास ही में मो असलम खड़ा था, जिसने उसके पॉकेट में रखे हुए पांच हजार रुपये निकाल लिया. परंतु उसे इसका अहसास हो गया कि किसी ने उसके पॉकेट से कुछ निकाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










