अपराधियों के निशाने पर नकद पैसे ले चलने वाले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2016 7:39 AM

विज्ञापन

मुंगेर : 14 दिन पहले बेलन बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दस लाख की छिनतई कर पुलिस को खुली चुनौती दी. पुलिस ने चुनौती को स्वीकार करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. लेकिन पुलिस अबतक सुराग पाने में पुरी तरह विफल है. विदित हो कि 6 जून को […]

विज्ञापन
मुंगेर : 14 दिन पहले बेलन बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दस लाख की छिनतई कर पुलिस को खुली चुनौती दी. पुलिस ने चुनौती को स्वीकार करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. लेकिन पुलिस अबतक सुराग पाने में पुरी तरह विफल है.
विदित हो कि 6 जून को अपराधियों ने ठेकेदार निरंजन शर्मा के स्टॉफ से बेलन बाजार स्थित उनके घर के सामने से ही बाइक सवार अपराधियों ने 10 लाख की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में उक्त कर्मी भी बाइक के साथ कुछ दूर तक घसीटता चला गया और जख्मी हो गया था. एसपी से लेकर थानेदार तक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ की. लेकिन पुलिस के हाथ कुछ हासिल नहीं हो सका.
सीसीटीवी फुटेज भी नहीं आया काम : निरंजन शर्मा के स्टॉफ ने यूनियन बैंक से रुपया निकाला था. बैंक के सीसीटीवी से कुछ फुटेज भी निकाला गया. जिसमें तीन युवक सदिग्ध दिख रहे थे.
पुलिस ने काफी खोजबीन की परंतु युवकों का पता नहीं चला. पुलिस ने संदिग्ध युवकों के तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला, लेकिन उसका भी कोई रिस्पांस नहीं मिला. लेकिन संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों का एक पूरा नेटवर्क काम करता है. उसकी नजर नकद पैसा लेकर चलने वाले लोगों पर होती है. बैंक से ही पैसा निकालने वालों की रेकी करते है और मौका मिलते ही सड़क पर पैसों से भरा थैला अथवा बैग छीन कर फरार हो जाते है. इनकी नजर में वैसे व्यवसायी भी हैं जो रोजाना बैंक में पैसा जमा करने के लिए अपने कर्मचारियों को भेजते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन