निगम बोर्ड की बैठक . जन समस्याओं को लेकर काफी गंभीर दिखे पार्षद

Updated:
विज्ञापन

दागे सवाल, बैठक रही हंगामेदार लैपटॉप खरीद में अनियमितता का आरोप सुस्त योजना पर रोष पार्षद दिलीप दिवाना ने कहा कि शौचालय एवं सबके लिए आवास योजना में अबतक आवेदन ही लिया जा रहा है तो इस पर कार्य कब होगा. बार-बार निगम द्वारा आवेदन का ही मांग किया जाता है. इस पर नगर प्रबंधक […]

विज्ञापन

दागे सवाल, बैठक रही हंगामेदार

लैपटॉप खरीद में अनियमितता का आरोप
सुस्त योजना पर रोष
पार्षद दिलीप दिवाना ने कहा कि शौचालय एवं सबके लिए आवास योजना में अबतक आवेदन ही लिया जा रहा है तो इस पर कार्य कब होगा. बार-बार निगम द्वारा आवेदन का ही मांग किया जाता है. इस पर नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन ने बताया कि हमारे पास कर्मी की कमी है जिसके कारण कार्य में विलंब हो रहा है. इसके तहत लिये गये आवेदन को 17 अप्रैल तक हर हाल में नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जाना है. उन्होंने कर्मी के अभाव में कार्य को पूरा करने के लिए एजेंसी को सौंप दिया गया है.
बैठक के दौरान होती रही बाताबाती
एक ओर नगर निगम बोर्ड की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर मेयर एवं वार्ड पार्षदों के बीच वार्ता हो रही थी. वहीं दूसरी ओर कई वार्ड पार्षद अपने-अपने मुद्दे को लेकर आपस में बहस कर रहे थे. जिसके कारण बैठक में सही रूप से पार्षद अपने कार्य को प्रस्तुत नहीं कर पाये और आपत्ति का दौर चलता रहा. जबकि बीच-बीच में शांत-शांत कहते हुए सशक्त स्थायी कमिटी के सदस्य डेस्क पीट रहे थे.
राशन कार्ड में अनियमितता
महिला वार्ड पार्षदों ने राशन एवं गृहस्थी राशन कार्ड पर सवाल उठाया और कहा कि अधिकांश कार्ड नौकरी पेशे वाले लोगों का बना दिया गया है. गरीबों का कार्ड बना ही नहीं है. सूची में वार्ड के 20-25 लोगों को छोड़ कर किसी का भी नाम नहीं जोड़ा जा गया है. मौके पर नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन, पार्षद तूफानी राउत, गोविंद मंडल, राजेश ठाकुर, रवीश चंद्र वर्मा, हीरो यादव, नीलू सिंह, सुंदरी देवी मौजूद थे.
नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही. पार्षदों ने लैपटॉप, पेयजलापूर्ति, शौचालय, सबके लिए आवास, राशन कार्ड सहित अन्य कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पार्षदों का कहना था कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को सही रूप से नहीं मिल रहा है. साथ ही लैपटॉप खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत शहर के 45 में से 20 वार्डों को ही शामिल करने को लेकर पार्षद आक्रोशित थे.
मुंगेर : निगम बोर्ड की बैठक में आज पार्षद जन समस्याओं को लेकर काफी गंभीर दिखे और उनमें जन प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व का बोध भी दिख रहा था. बैठक की अध्यक्षता महापौर कुमकुम देवी ने की. मौके पर उपमहापौर बेबी चंकी एवं प्रभारी नगर आयुक्त दिनेश दयाल लाल मुख्य रूप से मौजूद थे.
45 वार्डों में होगा वार्ड सभा . नगर निगम के सभी 45 वार्डों की समस्याओं के आकलन के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया जायेगा. नगर आयुक्त दिनेश दयाल लाल ने कहा कि वार्ड सभा के माध्यम से उस वार्ड में कच्ची सड़क व नाले की क्या स्थिति है एवं क्या होना चाहिए इस पर लोगों से वार्ता की जायेगी. साथ ही उस वार्ड में पेयजल, सफाई जैसे मुद्दों पर भी आम लोगों की राय ली जायेगी.
पेयजल के मुद्दे पर हुआ हंगामा . वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी ने जिंदल द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सवाल उठाया और कहा कि शहर में जो पाइपलाइन बिछाया जा रहा है उससे शहरवासियों को समुचित पेयजल नहीं मिल पायेगा. क्योंकि पाइप बिछाने में कई प्रकार की गड़बड़ी हुई है. एक तो इस योजना का लाभ 45 में से मात्र 20 वार्ड में मिल पायेगा और शहर के आधे से अधिक आबादी पेयजल से वंचित रह जायेंगे.
इसका समर्थन करते हुए वार्ड पार्षद सुनील राय, मंटू पांडेय एवं अनिल सिंह ने पेयजलापूर्ति के डीपीआर पर सवाल उठाया और विरोध प्रकट किया. पार्षद अनिल सिंह ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने में अनियमितता बरती गयी है. वहीं सुनील राय ने कहा कि जिंदल द्वारा जो पाइप बिछाया जा रहा है वह जर्जर है और पूरी तरह जंक लगा हुआ है.
जो चालू होने के कुछ ही दिनों बाद उसमें लिंकेज जैसी परेशानी उत्पन्न हो जायेगी. इस पर मेयर द्वारा हस्तक्षेप करते हुए आश्वस्त किया गया कि इस मामले को लेकर जिंदल कंपनी के अभियंता, पीएचइडी के अधिकारी एवं बोर्ड के सदस्यों की बैठक
बुलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन