वार्ड पार्षदों को दिया गया ठोस कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : आइटीसी के तत्वावधान में बुधवार को सेवा भारत संस्था द्वारा नगर निगम परिसर में वार्ड पार्षदों को ठोस कचरा प्रबंधन के संदर्भ में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गयी. अध्यक्षता उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने की. लखनऊ से आये प्रशिक्षक मेवालाल ने पार्षदों को बताया कि किस प्रकार हम नगर को साफ-सुथरा रखें […]

विज्ञापन

मुंगेर : आइटीसी के तत्वावधान में बुधवार को सेवा भारत संस्था द्वारा नगर निगम परिसर में वार्ड पार्षदों को ठोस कचरा प्रबंधन के संदर्भ में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गयी. अध्यक्षता उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने की. लखनऊ से आये प्रशिक्षक मेवालाल ने पार्षदों को बताया कि किस प्रकार हम नगर को साफ-सुथरा रखें और कचरा प्रबंध कर उसका उपयोग कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि मुंगेर शहर को क्लीन शहर व ग्रीन शहर बनाने के लिए हमें सबसे पहले कचरा प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है. जिसके माध्यम से हम शहर को गंदगी से बचा सकते हैं.
उन्होंने घर-घर कचरा उठाव पर केंद्रित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हर घर से फेंके जाने वाले कूड़ा को हाथों हाथ लिया जाय और यत्र-तत्र जगह पर फेंकने से बचाया जाय. साथ ही घर एवं बाजार में फेंके जाने वाले कचरे को किसी प्रकार शॉर्टिंग कर उसे उपयोग में लाया जाता है उसकी भी विस्तार से जानकारी दी. मौके पर आइटीसी के वाइपी सिंह, अखिलेश यादव, महापौर कुमकुम देवी, उपमहापौर बेबी चंकी, प्रभारी नगर आयुक्त दिनेश दयाल लाल सहित वार्ड पार्षद मुख्य रूप से मौजूद थे.
तू-तू-मैं-मैं के बीच हुई कार्यशाला
सेवा भारत के तहत ठोस कचरा प्रबंधन को नगर निगम से आपसी समन्वय बनाने के लिए वार्ड पार्षदों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया जाना था. लेकिन बुधवार को निगम परिसर में बोर्ड की बैठक बुलायी गयी थी. कार्यशाला प्रारंभ होने से पूर्व आइटीसी के एक कर्मी द्वारा कहा गया कि यहां मेला लगा कर रखा गया है. इसी बात को लेकर वार्ड पार्षद तूफानी राउत भड़क उठे और देखते ही देखते अन्य वार्ड पार्षद भी इसका विरोध करने लगे. इसी दौरान वार्ड नंबर 9 के एक बुजुर्ग ने सवाल किया तो वार्ड पार्षदों ने कहा कि यह प्रशिक्षण वार्ड पार्षदों का है न कि अन्य लोगों का.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन