नो इंट्री की मुंगेर में उड़ रही हैं धज्जियां

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : शहर में नो इंट्री कानून की सरे आम धज्जियां उड़ रही है. जिसके कारण हमेशा ट्रैफिक समस्या बनी रहती है. इस दिशा में न तो जिला प्रशासन अथवा पुलिस प्रशासन सजग है और न ही परिवहन विभाग. ट्रैफिक पुलिस तो चुपचाप लीला देख रही है. यही कारण है कि मुंगेर शहर में नो […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर में नो इंट्री कानून की सरे आम धज्जियां उड़ रही है. जिसके कारण हमेशा ट्रैफिक समस्या बनी रहती है. इस दिशा में न तो जिला प्रशासन अथवा पुलिस प्रशासन सजग है और न ही परिवहन विभाग. ट्रैफिक पुलिस तो चुपचाप लीला देख रही है. यही कारण है कि मुंगेर शहर में नो इंट्री का मतलब ही खत्म हो गया है.

मुंगेर शहर में सुबह 9 बजे से लेकर 9 बजे रात्रि तक नो इंट्री रहती है. जिसमें बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है. शहरी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां नो इंट्री का यह समय निर्धारित किया गया है. लेकिन बड़े-बड़े वाहन बेरोक-टोक नो इंट्री में प्रवेश हो रही है. शहर के मुख्य सड़कों पर वाहन लगा कर माल को उतारा व चढ़ाया जाता है. इतना ही नहीं जगह-जगह बड़े-बड़े ट्रक को लगाया जाता है. जबकि नियम है कि बड़े ट्रक को शहर के बाहर ही खड़ा करना है. जब तक नो इंट्री का समय सीमा समाप्त नहीं हो जाये तब तक इन वाहनों का प्रवेश वर्जित है.
नियमों का नहीं हो रहा पालन
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शहर की ट्रैफिक समस्या को देखते हए शहर प्रवेश के मोड़ पर एक बोर्ड लगा रहता है. जिस पर लिखा है ” दिन के 9 बजे से 9 बजे रात्रि तक व्यावसायिक वाहन एवं भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है. अनुपालन नहीं किये जाने पर दंड के भागी होंगे ”. लेकिन यह नियम बोर्ड तक ही सीमित रह गया है.
ट्रैफिक पुलिस बनी है मूक दर्शक . शहर में व्यावसायिक वाहन एवं भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है. ट्रैफिक पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है. अगर सिर्फ ट्रैफिक पुलिस दुरुस्त हो जाय तो नो इंट्री कानून का मुंगेर में सख्ती से पालन हो सकता है.
शहर में लगा रहता है ट्रक . शहर के बीचोबीच कई ट्रांसपोर्ट एजेंसी कार्यालय खोलकर बैठी है. जो सड़क किनारे ही बड़े-बड़े वाहन लगा कर माल का उतार-चढ़ाव करते हैं. पूर्व में भी तत्कालीन पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने जुबली बेल चौक के समीप सड़क किनारे खड़े कई ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की थी. बावजूद सड़क पर वाहनों को खड़ा करने की प्रथा खत्म नहीं हुई.
कहते हैं अधिकारी . जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहमद ने कहा कि नो इंट्री का समय निर्धारित है. नो इंट्री में वाहन प्रवेश को रोकने के लिए सभी थानों को भी निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन