अगलगी. दो अलग-अलग घटनाओं में 11 घर सहित सात लाख की संपत्ति जली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
50 हजार रुपये नकद जल कर राख बरियारपुर प्रखंड के शकहरा कल्याण टोला व जमालपुर प्रखंड के इटहरी गांव में बुधवार को अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में 11 घर जल कर राख हो गयी. इन घटनाओं में 50 हजार नगद सहित लगभग सात लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गये. जबकि आधे दर्जन […]
विज्ञापन
50 हजार रुपये नकद जल कर राख
बरियारपुर प्रखंड के शकहरा कल्याण टोला व जमालपुर प्रखंड के इटहरी गांव में बुधवार को अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में 11 घर जल कर राख हो गयी. इन घटनाओं में 50 हजार नगद सहित लगभग सात लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गये. जबकि आधे दर्जन मवेशियों की भी आग में झुलस कर मौत हो गयी. अग्निशामक दस्ता की टीम ने आग को बुझाया.
बरियारपुर : प्राप्त समाचार शकहरा कल्याण टोला में बिजली ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी. जिसमें अबिंका मंडल, अशोक मंडल, अनिल मंडल एवं तारणी मंडल के घर जल कर राख हो गये.
यहां से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित जमालपुर प्रखंड के इटहरी में भी आग लगी. जिसमें हरिचंद मंडल, बंदो मंडल, छड़पन मंडल, महेंद्र मंडल, रामेश्वर मंडल, कृष्णा मंडल का घर जल कर राख हो गया. इस अगलगी में घर में रखे लगभग एक लाख रुपये के जेवरात काला हो गया. जबकि 50 हजार नगद रुपया जल गया.
साथ ही घर में रखे अनाज, वर्तन सहित अन्य समान जल कर खाक हो गया. दोनों अगलगी की घटना में लगभग सात लाख रुपये के संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर बरियारपुर के अंचलाधिकारी ने तत्काल पीडि़त परिवार को 68-68 सौ रुपये नगद व एक क्विंटल खाद्यान्न उपलब्ध कराया है. साथ ही पीडि़त परिवार को पॉलिथीन सीट भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










