दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना के सुजावलपुर गांव में छापेमारी ढाई सौ कारतूस व दो पिस्टल बरामद मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुजावलपुर गांव में छापेमारी कर दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 7.65 एमएम के 250 जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का एक निर्मित पिस्टल व एक नाइन एमएम का अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना के सुजावलपुर गांव में छापेमारी
ढाई सौ कारतूस व दो पिस्टल बरामद
मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सुजावलपुर गांव में छापेमारी कर दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 7.65 एमएम के 250 जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का एक निर्मित पिस्टल व एक नाइन एमएम का अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर सुजावलपुर गांव के ही मो अब्बास उर्फ फुलो व मो सद्दाम है. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.
दो हथियार तस्कर…
2015 से चल रहा था फरार : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में हथियार व कारतूस लेकर दो लोग तस्करी कर ले जा रहे हैं. प्रशिक्षु डीएसपी केएम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उसने सुजावलपुर में छापेमारी की. पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को रोका. जब थैला की तलाशी ली तो उसके पास से कारतूस व पिस्टल बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि मो अब्बास उर्फ फुलो लंबे समय से हथियार का कारोबार कर रहा था. वह जमालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में 2015 से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. जबकि मो सद्दाम फुलो के हथियार व कारतूस को उसके कहे अनुसार पहुंचाने का काम करता था. पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिनव दूबे, एसआइ प्रियरंजन, एएसआइ उमाशंकर प्रसाद शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










