डीएनएस व आरएल की कमी को शीघ्र करें दूर: डीएम

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रतिरक्षण कार्यों की समीक्षा मुंगेर : समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में जहां विभिन्न अस्पतालों में पायी गयी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रतिरक्षण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रतिरक्षण कार्यों की समीक्षा

मुंगेर : समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में जहां विभिन्न अस्पतालों में पायी गयी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रतिरक्षण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये. जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यह सुनने को मिल रहा है कि सदर अस्पताल में डीएनएस व आएल उपलब्ध नहीं है.
जिसके कारण मरीजों को बाहर से इसकी खरीदारी करनी पड़ रही है. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अविलंब इसकी खरीदारी बाहर से कर इसे अस्पताल में उपलब्ध कराया जाय. जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे कालाजार अभियान के तहत छिड़काव कार्य की भी समीक्षा की.
बाइ वायलेंट में बदल जायेगी ट्राइ वायलेंट
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल को 156 देशों में चल रही वैक्सीन ट्राई वायलेंट ओपीवी बदल कर बाई वायलेंट ओपीवी में तब्दील हो जायेगी. इसके बाद से ट्राय वायलेंट ओपीवी वैक्सीन का प्रयोग पूर्णत: बंद कर दिया जायेगा.
16 से आरंभ होगा पोलियो राउंड
जिले भर में आगामी 16 अप्रैल से पोलियो राउंड आरंभ हो जायेगा. जो 21 अप्रैल तक चलेगा. इसके दौरान जिले में 0- 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. जिसमें खास कर ईंट भट्ठे व बासा पर जाकर पाये जाने वाले बचचे को भी पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी.
मौके पर थे मौजूद
मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, डीपीएम मो. नसीम, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ सरोश जमील, यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार, केयर इंडिया के आदित्य कुमार , विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीडीपीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन