फर्जी सिम निर्गत करनेवाले दुकानदारों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

निर्गत सीम का पंजी संधारण करें दुकानदार तारापुर : फर्जी सीम के माध्यम से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को तारापुर थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता एएसआइ रामनरेश ने की. बैठक में बताया गया कि सीम विक्रेता एक पंजी का संधारण करेंगे. जिसमें सीम खरीदने वाले का […]

विज्ञापन

निर्गत सीम का पंजी संधारण करें दुकानदार

तारापुर : फर्जी सीम के माध्यम से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को तारापुर थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता एएसआइ रामनरेश ने की. बैठक में बताया गया कि सीम विक्रेता एक पंजी का संधारण करेंगे. जिसमें सीम खरीदने वाले का नाम, पता एवं उनका मोबाइल नंबर के साथ ही हस्ताक्षर रखेंगे. दुकानदार तब तक सीम नहीं निर्गत करें जब तक उनके आइडी प्रूफ को उनके मूल दस्तावेज से मिलान न कर लें. किसी भी आइडी पर सीम निर्गत करने से पूर्व उसका मिलान मूल प्रमाण पत्र से जरूरी है.
चाहे वह उसी परिवार का सदस्य क्यों न हों. जिसके नाम पर प्रूफ हो उसी व्यक्ति की उपस्थिति में सीम निर्गत किया जाय. साथ ही अन्य प्रदेश या जिले में रहने वाले लोगों को स्थानीय लोगों के पहचान एवं कार्ड पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मी को उनके आइडी पर संस्थान के प्रधान द्वारा सत्यापित कर ही सीम दिया जाय. ऐसा नहीं करने वाले सीम विक्रेता अपराध की श्रेणी में आयेंगे और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर चंदन राजहंश, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, संजय सिंह, रंजीत झा, मुकेश कुमार, रवि कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, अश्वनी सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन