विद्युत अभियंता के विरुद्ध मुकदमा
मुंगेर : मुंगेर शहर के मंगल बाजार निवासी पंकज कुमार ठाकुर ने विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया है. परिवाद संख्या 343 सी / 16 में कहा गया है कि वादी पंकज कुमार अपने घर के अगले भाग में कंप्यूटर रिपेयरिंग का […]
मुंगेर : मुंगेर शहर के मंगल बाजार निवासी पंकज कुमार ठाकुर ने विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता गजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया है. परिवाद संख्या 343 सी / 16 में कहा गया है कि वादी पंकज कुमार अपने घर के अगले भाग में कंप्यूटर रिपेयरिंग का दुकान चलाता है
और उसके दुकान में वाणिज्य श्रेणी के तहत विद्युत कनेक्शन है. विद्युत अभियंता पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने तथा नहीं देने पर विद्युत लोड अधिक दिखा कर प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दिया गया है. साथ ही गलत यूनिट के आधार पर 44,557 रुपये का नोटिस भी दिया गया. वादी ने आरोप लगाया है कि जेइ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आपराधिक कार्य किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










