वैश्य सभा का 162वां वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ
हवेली खड़गपुर : पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा का 162 वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शनिवार को गालिमपुर लोहची सतीस्थान में प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन अधिवक्ता अजीत कुमार और गिरीश कुमार गुप्ता ने फीता काट कर किया. मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री रामनरेश साह मौजूद थे. सम्मेलन के पहले दिन सुंदरी पूजन, आरती, झंडोत्तोलन व मंगलाचरण […]
हवेली खड़गपुर : पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा का 162 वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शनिवार को गालिमपुर लोहची सतीस्थान में प्रारंभ हुआ. उसका उद्घाटन अधिवक्ता अजीत कुमार और गिरीश कुमार गुप्ता ने फीता काट कर किया. मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री रामनरेश साह मौजूद थे.
सम्मेलन के पहले दिन सुंदरी पूजन, आरती, झंडोत्तोलन व मंगलाचरण का आयोजन किया गया. साथ ही महिला सभा व क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित हुए. यह सम्मेलन मुख्य रूप से वर-वधू के चयन को लेकर आयोजित किये जाते रहे हैं. इस सम्मेलन में दूूर-दूर से स्वजातीय वर-वधू के चयन को लेकर पहुंचते हैं. सम्मेलन में भागलपुर, पटना, समस्तीपुर, गोड्डा सहित अन्य क्षेत्रों के मध्य देशीय कानू, हलवाई, क्रंच जाति के लोग भाग ले रहे हैं.
मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज को एकत्रित रखने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संघर्ष अनिवार्य है. सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के युवाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर प्रांतीय मंत्री ओमजय कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार साह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद साह, महामंत्री प्रणव कुमार, गिरीश प्रसाद साह, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, भोला प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर साह, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. अंत में प्रणव कुमार पंजाबी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










