मॉर्निंग वाक कर रहे हवलदार की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर जेल में पदस्थापित बीएमपी- 8 के हवलदार अनिल कुमार सिंह पर शुक्रवार की सुबह अचानक कुछ मनचलों ने जय प्रकाश उद्यान के समीप हमला कर दिया. घटना उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इस घटना में हवलदार घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर जेल में पदस्थापित बीएमपी- 8 के हवलदार अनिल कुमार सिंह पर शुक्रवार की सुबह अचानक कुछ मनचलों ने जय प्रकाश उद्यान के समीप हमला कर दिया. घटना उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इस घटना में हवलदार घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया. हवलदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वह सुबह वह पोलो मैदान के समीप टहल रहा था. जैसे ही वह जय प्रकाश उद्यान के समीप पहुंचा तो वहां मौजूद मनचले युवकों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.
युवकों का कहना था कि जब वह जेल में बंद अपने रिश्तेदार को खाना पहुंचाने गया था तो उस दौरान अनिल सिंह ने गांजा व सिगरेट जाने की इजाजत नहीं दी थी. इस संबंध में कोतवाली थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










