डंगरी पहाड़ पर 5 मिनी गन फैक्टरी पकड़ायी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अर्धनिर्मित मैगजीन व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किसी की नहीं हो पायी गिरफ्तारी मुंगेर : टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के डंगरी पहाड़ के जंगल में जिला पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 5 मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. जहां से अर्धनिर्मित मैगजीन व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. […]
विज्ञापन
अर्धनिर्मित मैगजीन व हथियार बनाने के उपकरण बरामद
किसी की नहीं हो पायी गिरफ्तारी
मुंगेर : टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के डंगरी पहाड़ के जंगल में जिला पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 5 मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. जहां से अर्धनिर्मित मैगजीन व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी.
गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर की गयी कार्रवाई : एसपी आशीष भारती ने बताया कि खड़गपुर-तारापुर मुख्य Âबाकी पेज 15 पर
डंगरी पहाड़ पर…
मार्ग में मंगलवार को पंचवदन मंदिर के पास एसटीएफ एवं खड़गपुर पुलिस ने छापेमारी कर यूपी के तस्कर प्रदीप सिंह व बांका के प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया था. तस्करों की निशानदेही पर नक्सल प्रभारी डंगरी पहाड़ के जंगल में बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां 5 मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया. पुलिस ने वहां से 5 लेथ मशीन, 1 ड्रील मशीन, 26 अर्धनिर्मित मैगजीन के साथ ही आरी,
हेक्सा ब्लेड, स्प्रिंग व हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद की. उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की सूचना हथियार निर्माताओं को मिल गयी और वे बहुत पहले की पहाड़ से उतर गये. छापेमारी में टेटियाबंबर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय, गंगटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर डीएस कार्की एवं जिला व एसएसबी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










