नशा से छुटकारा के लिए दिया जा रहा है परामर्श

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल स्थित प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को नशा विमुक्ति केंद्र के बाह्य ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने किया. उद्घाटन के बाद से ही नशा विमुक्ति केंद्र के बाह्य ओपीडी में लोगों का काउंसिलिंग आरंभ कर दिया गया. जहां नशा के आदी लोगों को उसके छुटकारा के लिए परामर्श दिया […]

विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल स्थित प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को नशा विमुक्ति केंद्र के बाह्य ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने किया. उद्घाटन के बाद से ही नशा विमुक्ति केंद्र के बाह्य ओपीडी में लोगों का काउंसिलिंग आरंभ कर दिया गया. जहां नशा के आदी लोगों को उसके छुटकारा के लिए परामर्श दिया जा रहा है.

सिविल सर्जन ने बताया कि एक अप्रैल से नशा विमुक्ति केंद्र न सिर्फ शराब बंदी में कारगर सिद्ध होगा बल्कि अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर भी रोक लगाने में काफी कारगर होगा. लोगों को परामर्श देने के लिए दो चिकित्सक के अलावे तीन अन्य काउंसेलर एवं परिचारिकाएं भी ओपीडी में मौजूद रहेंगी. वैसे लोग जो नशा के सेवन से रोग ग्रस्त हो चुके हैं, उनका इलाज इंडोर सेवा के तहत किया जायेगा. इंडोर सेवा का उद्घाटन आगामी एक अप्रैल को किये जाने की संभावना है.
मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ सरोश जमील, डॉ फैजउद्दीन, अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन, काउंसेलर योगेश कुमार, आदित्य कुमार, राखी मुखर्जी एवं यूनीसेफ के राजेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन