बिहार : राजनेता और बिल्डरों का ‘कांट्रेक्ट किलर’ स्टेनगन के साथ गिरफ्तार
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के बरियापुर थाना अंतर्गत लोहची गांव से आज पुलिस ने एक ‘कान्ट्रैक्ट किलर’ को एक स्टेनगन, एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किये गये अपराधी का नाम सोनू शाह है जिसकी पुलिस को […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के बरियापुर थाना अंतर्गत लोहची गांव से आज पुलिस ने एक ‘कान्ट्रैक्ट किलर’ को एक स्टेनगन, एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किये गये अपराधी का नाम सोनू शाह है जिसकी पुलिस को हत्याकांड सहित आठ आपराधिक मामलों में तलाश थी.
सोनू ने पूछताछ के दौरान और मीडिया के समक्ष यह स्वीकार किया है कि वह हत्या का ठेका लेकर बडे-बडेप्रोपर्टी डीलर और राजनेताओं की हत्या करता है.
आठ साल तक हरियाणा जेल में रहे सोनू ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बाहुबली एवं राजनेता मुुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के लिए काम करता है. दो महीने पहले उसने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के शूटरों को मुंगेर से हथियार आपूर्ति किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










